जसवंतनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के निर्देश पर 58 पंचायत सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। एडीओ पंचायत बाबू सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को जिला पंचायत अधिकारी ने ऑनलाइन बैठक करके पंचायत सहायकों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 10-10 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। इसकी समीक्षा की गई तो तीन पंचायत सहायकों ने ही लक्ष्य पूरा किया। लापरवाही बरतने पर अन्य सहायकों का एक-एक दिन का वेतन काट दिया गया है। (संवाद)
अपात्रों को पशु शेड देने का आरोप
इटावा। आलमपुर नरिया के ग्रामीणों ने अपात्रों को पशु शेड देने का आरोप लगाकर डीएम और सीडीओ से शिकायत की है। जसवंतनगर की ग्राम पंचायत आलमपुर नरिया के कौशलेंद्र यादव ने पशु शेड योजना में रुपये लेकर अपात्रों को लाभ देने की बात कही है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)