फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऑटो सवार महिला के बैग से डेढ़ लाख रुपये पार

Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो से जा रही महिला के बैग से डेढ़ लाख रुपये पार
विज्ञापन

फोटो नं 39 मौके पर पीडिता से पूछताछ करती पुलिस।
यूनियन बैंक की शाखा से निकाले थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के सामने ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही एक महिला के बैग से डेढ लाख रुपये पार हो गए। महिला जब घर पहुंचे तो बैग से रुपये गायब थे। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का पर पहुंचकर छानबीन की है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर की महिला शशि कुमारी पत्नी संदेश कुमार ने यूनियन बैंक से गोल्ड लोन कराया था। सोमवार को वह अपनी पुत्री माहिनी के साथ बैंक गई, जहां एजेंट रजनीश ने उनका काम कराया। करीब साढ़े चार बजे उन्हें गोल्ड लोन के डेढ़ लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

उन्होंने रुपये अपने बैग में रख लिए। एजेंट ने मां, बेटी को आटो में बैठा दिया। जीआई गेट के सामने ऑटो चालक ने वहां से दो और महिलाओं को ऑटों में बैठा लिया। बाद में दोनों महिलाएं भरथना चौराहे के पास उतर गई। शशि भी अपनी बेटी के साथ उतर कर घर चली गई।
घर जाकर उन्होंने बैग देखा तो उसकी चेन खुली थी और रुपये गायब थे। शशि का कहना था कि रास्ते से जो महिलाएं सवार हुई थीं। उन्हीं महिलाओ ने उसके रुपये पार कर दिए। ऑटो चालक भी महिलाओं से मिला था, क्योंकि जब उसे महिलाओं को उतारा तो उसने उन महिलाओं से किराए के पैसे भी नहीं थे।
विज्ञापन

रुपये गायब होने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर जांच पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर जाकर घटनाक्रम को समझा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें