फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, 27 संक्रमित मिले, 12 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत हो गई। इसे मिला कर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि चकरनगर क्षेत्र के ग्राम पछायगांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध का 6 नवंबर को सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वृद्ध की 7 नवंबर की सुबह 4 बजे मृत्यु हो गई। बताया कि शनिवार को 27 कोरोना संक्रमित और मिले। इनमें 10 महिलाएं तथा 17 पुरुष शामिल हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 4950 हो गई है, इनमें से 4691 ठीक हो चुके हैं। वहीं 78 की मौत हो चुकी है। अभी 181 सक्रिय केस हैं। सीएमओ डॉ.एसएन तोमर का कहना है कि शनिवार को 12 संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें