फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अब एप पर पंजीकरण कराकर कराएं इलाज

Fri, 22 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए अब मरीजों को कतार में लगकर पर्चा बनवाना नहीं पड़ेगा। डिजिटल युग में अब ई-सुश्रुत एचएमआईएस एप पर पंजीकरण करके ही मरीज उपचार ले सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। साथ ही इस एप पर मरीजों की केस हिस्ट्री भी रहेगी।
विज्ञापन



प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज सैफई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाने के लिए आते हैं। इन्हें लंबी लाइनों में लगकर पर्चा बनवाना पड़ता है। इसके लिए वह कई-कई घंटे परेशान भी होते हैं, लेकिन अब उन्हें यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। ओपीडी के काउंटर नंबर 41 पर ई-सुश्रुत एचएमआईएस सेवा शुरू कर दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो/डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में ‘ई- सुश्रुत’ अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) की शुरुआत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पहल पर राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग की सेंटर फाॅर डेवलपमेंट आफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडीएसी) के सहयोग से हुई है। यह एप लाभार्थी को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इस एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद मरीज को लाइन में लगकर पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा। इससे मरीज को काउंटर पर होने वाली असुविधा से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक प्रो/डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि ई-सुश्रुत एचएमआईएस एप को डाउनलोड करने के बाद मरीज को एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा। इस नंबर से मरीज की सारी जानकारी अस्पताल में दर्ज हो जाएगी। जब रोगी अस्पताल में दोबारा दिखाने आएगा तो केस हिस्ट्री और जानकारी अस्पताल में पहले से दर्ज होने से मरीज को काफी राहत मिलेगी। ओपीडी प्रभारी डाॅ. गणेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस सुविधा से आनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा बेड पंजीकरण, की बुकिंग सुविधा की भी जानकारी आसानी से मिलेगी। ई-सुश्रुत एचएमआईएस एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cdac.upnhm इस लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें