फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का रुपये लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल का रुपये गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने लेखपाल को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीडियो में लेखपाल 500 के नोटों की गिनती करते नजर आ रहे हैं। मामला तहसीलदार कोर्ट के अंदर का बताया गया है। रिश्वत लेने की भी चर्चा है। हालांकि अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन एसडीएम सदर विक्रम राघव ने नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि रुपये किससे लिए और क्यों लिए ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामला गंभीर है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं लेखपाल अनुराग यादव ने बताया कि ये वीडियो 13 अक्तूबर का है।
किसने बनाया इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जो पैसा मैंने लिए हैं वह तहसील के बाबू से उधार लिए हैं। उनका छोटा भाई विकास हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता थी। इस समय वह भाई को लेकर ग्वालियर के एक अस्पताल में हैं। उन्हें बिना वजह कोई फंसा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें