फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वसूली से पहले नोटिस दिया जाए

Fri, 16 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर से व्यापारियों ने डिमांड नोटिस जारी न करने का उठाया मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अनावश्यक प्रपत्र मांगें जाने जैसी अनेक समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला कर अभिभाषक संघ ने एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि कर निर्धारण आदेश के साथ डिमांड नोटिस जारी नहीं किए जाते हैं इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
वसूली से पहले समुचित समय के साथ नोटिस देने की बात उठाई। अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के पंजीयन में पुराने ईमेल पड़े हैं जिनसे उनको नोटिस तथा नए आदेशों की जानकारी नहीं हो पाती। असिस्टेंट कलेक्टर संग्रह की ओर से जो नोटिस दिए जा रहे हैं उनमें भी दो से चार दिन का समय दिया जा रहा है जो अपर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने कम समय में व्यापारी कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाते। पुराना बकाया का मुद्दा भी उठाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए अमीन दबाव बनाते हैं जिससे व्यापारी परेशान होते हैं। ज्ञापन देने वालों में संघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष रुपेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें