फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गोमती में चढ़ने की खींचतान, लटका तो कोई प्लेटफार्म पर अटका

Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहालग के कारण रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। सोमवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस छह मिनट रुकी लेकिन भीड़ के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन

रविवार को रद्द रहने के बाद सोमवार को आई गोमती एक्सप्रेस कानपुर में ही भर गई। फफूंद तक हाल ये हो गया कि कई यात्री गेट पर लटके सफर करते नजर आए। अधिक यात्री होने की सूचना पर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी सतर्क हो गए। सभी ने गोमती के इटावा आने से पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर निरीक्षण करके यात्रियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
निर्धारित समय से लगभग पौन घंटे देरी से 10:20 बजे ट्रेन आते ही यात्री दौड़ पड़े। ट्रेन में चढ़ने की खींचतान के बीच इसे दो मिनट की जगह छह मिनट रोका गया। इस दौरान कई महिलाओं और बुजुर्गों की ट्रेन छूट गई। आरक्षित कोच में भी लोग लटक कर गए।
विज्ञापन


वर्जन
गोमती एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ी है। दिल्ली जाने के लिए गोमती के बाद करीब पांच घंटे बाद दूसरी ट्रेन दोपहर तीन बजे मिलती है। इस वजह से समस्या हो रही है। - पीएम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें