फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का स्टोर खाली, गहरा सकता संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग चेकिंग तो खूब कर रहा है। लोगों के कनेक्शन भी काट रहा है लेकिन समस्या दूर करने के नाम पर बजट का रोना शुरू हो जाता है। हाल ये है कि बिजली विभाग का स्टोर खाली है। तार, केबल, इंसुलेटर, कंडक्टर और खंभे नहीं हैं। ट्रांसफार्मर के तेल और मरम्मत के लिए उपकरणों की भी कमी है। शहर में कई जगह जर्जर खंभे हैं तो कहीं जर्जर तारों से हादसे का डर है। पैसा न होने के कारण इन्हें बदलने का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सितंबर और अक्तूबर में हुई बारिश ने जर्जर खंभों और तारों की समस्या को बढ़ा दिया। इसके बाद विभाग ने पहले शहर में ही तार और केबल को बदलने की योजना तैयार की थी, इसके लिए डिमांड भी मुख्यालय भेजी गई। लेकिन बजट के अभाव के कारण योजना धरी रह गई।
बजट कब तक मिलेगा, यह विभागीय अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं। इसकी एक वजह कम वसूली भी बताई गई है। हालांकि शासन ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करने की कार्ययोजना बनाई है। इससे जिले के लिए भी कुछ उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ये है जरूरत
शहर में करीब 125 खंभों, पांच किलोमीटर के लिए तार और ढाई किलोमीटर के लिए केबल बदलने की जरूरत है। छह महीने से विभाग इसे टाल रहा है।
इन स्थानों पर है ज्यादा संकट
- नौरंगाबाद चौराहे से लेकर पुल कहारान रोड तक करीब 500 मीटर दायरे में कई झुके पोल और खुले जर्जर तार समस्या बने हुए हैं। नौरंगाबाद, चौगुर्जी, लाइन पार, सिविल लाइंस समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को इसी रास्ते से तिकोनिया, पक्की सराय होते हुए बाजार और नगर पालिका जाना-आना पड़ता है। रोजाना हजारों लोग खतरे के बीच सफर करते हैं। नौरंगाबाद चौराहे से कुछ ही फासले पर इंटर कॉलेज है। दोनों ओर दुकानें हैं। जर्जर तार झूल रहे हैं। कुछ दूरी पर दोनों ओर पोल भी झुके हैं।
- गाड़ीपुरा से लालपुरा जैन मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी पोल झुके हैं। एक पोल गाड़ीपुरा में, दूसरा जैन मंदिर के बाहर जर्जर है। संकरे रास्ते के दोनों ओर दुकानें हैं। पोल गिरने की आशंका रहती है।
- सुंदरपुर स्थित बिजली सब स्टेशन को जाने वाले रास्ते का हाल यह है कि नाली में खड़ा खंभा गल रहा है। इसे गिरने से बचाने के लिए सामने खड़े दूसरे खंभे से तार से जोड़ा गया है।
दो माह से झुका पड़ा खंभा
गाड़ीपुरा के दुकानदार अनिल जैन ने बताया कि पोल करीब दो महीने से झुका हुआ है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दिन भर लोगों की आवाजाही होेने से हादसे का डर रहता है। अधिकारी चेकिंग और वसूली करने तो आते हैं, लेकिन समस्या पर गौर नहीं करते।
किराना व्यापारी विशाल जैन ने बताया कि लालपुरा जैन मंदिर रोड से लोगों का नीलकंठ मंदिर, लालपुरा, उझैदी और बरहीपुरा आवागमन होता है। झुका खंभा खतरे से कम नहीं है। विभागीय अधिकारियों को मामला संज्ञान में लकर इसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
अधिशासी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश ने बताया कि जर्जर तार और पोल बदलने के लिए रीवेंट स्कीम है। अभी तक बजट नहीं मिल पाने से काम ठप पड़ा है। डिमांड भेज रहे हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें