फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साढ़े 11 बजे तक कौआ ग्राम पंचायत में खली पड़ी रही कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। सुशासन सप्ताह के तीसरे दिन ग्राम पंचायत कौवा में अधिकारी, कर्मचारी शासन के फरमान से बेपरवाह नजर आए। हाल यह है कि सुबह साढ़े 11 बजे तक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। नतीजतन कई फरियादी बिना शिकायत किए निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी के नीचे सुशासन सप्ताह के तहत फरियादियों की शिकायतें सुनीं जानी थीं। इसके लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे से फरियादियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब साढ़े 11 बजे तक यहां कोई भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचे। कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। ऐसे में कई फरियादी बिना शिकायती पत्र दिए ही लौट गए।
रम्पुरा गांव निवासी सुखराम ने बताया कि शमशान घाट पर जाने के लिए अभिलेखों में चकरोड दर्ज है लेकिन, शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया गया। शिकायत करने आए अभी कोई अधिकारी नहीं आया। यहीं के फरियादी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत में करीब एक हजार छुट्टा गोवंश हैं। छुट्टा जानवर रात को किसानों की फसल को सफाचट कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार उन्हें गोशाला नहीं पहुंचा रहे हैं।
उधर, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने पुंजा, समथर, रिदौली व भरतिया कोठी में लोगों की शिकायतें सुनीं। समथर पंचायत में जन चौपाल में लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर शौचालय व आवास की मांग की। फरियादियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें