ब्रीडिंग सेंटर के बाड़े का निरीक्षण करता विशेषज्ञ दल
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। सफारी पहुंचे अमेरिकी विशेषज्ञों के सामने बीते दिनों में कैनाइन डिस्टेम्पर से हुई शेरों की मौत की रिर्पोट भी रखी और टीम से सलाह मांगी कि इस बीमारी से बचाव के लिए भी उन्हें टिप्स दिए जाएं। इसपर विशेषज्ञों का साफ कहना था कि वह इसमें उनकी कोई विशेष मदद नहीं कर सकते हैं क्योंकि अमेरिका में अभी तक उनके सामने इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है और किसी भी शेर की मौत कैनाइन डिस्टेंपर डिसीज से नहीं हुई है। टीम ने कहा कि व्यवस्थाओं क ो और बेहतर कर किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है।