फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बढ़ रहा बुखार व जुकाम, सीबीसी जांच के नहीं इंतजाम

Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं लेकिन जिले की चार सीएचसी में सीबीसी जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को बाहर से अधिक रुपये देकर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में सरसईनावर, महेवा, राजपुर, उदी, जसवंतनगर, बसरेहर, सैफई और भरथना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज दिखाने आते हैं। बारिश के कारण खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। डॉक्टर उन्हें सीबीसी जांच लिख रहे हैं। लेकिन उदी सीएचसी में सीबीसी मशीन का केमिकल नहीं है। ऐसे में जांच नहीं हो पा रही है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मांग भेज दी गई है।

वहीं ताखा में सरसईनावर सीएचसी पर प्रतिदिन 60 से 80 मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। इनमें से कई मरीजों को सीबीसी जांच की जरूरत पड़ती है। यहां भी सीबीसी मशीन खराब है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदयप्रताप सिंह ने बताया कि सीबीसी का केमिकल सीएचसी पर उपलब्ध हो गया है। जल्द जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


जसवंतनगर में एक साल से मशीन खराब
जसवंतनगर सीएचसी में एक साल से सीबीसी जांच की मशीन खराब पड़ी है। यहां प्रतिदिन ओपीडी में करीब 250 मरीज दिखाने आते हैं। मौसम के बदलाव की वजह से एक सप्ताह से लगभग तीन सौ मरीजों की ओपीडी हो रही है। प्रभारी डॉ. सुशील यादव ने बताया कि सीबीसी मशीन खरीद ली गई है। एक दो दिन में सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वहीं चकरनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भी सीबीसी मशीन की वहीं स्थिति है। अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि मशीन उपलब्ध है। केमिकल न होने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है।



चार सौ रुपये में बाहर से कराई जांच


जसवंतनगर के मोहल्ला होमगंज की मनीषा पांडे ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से बुखार आ रहा था। शरीर थका-थका सा लग रहा था। इस पर सीएचसी में दिखाने गई थीं। डॉक्टर ने सीबीसी जांच कराने को कहा। अस्पताल में व्यवस्था न होने पर बाहर निजी लैब से चार सौ रुपये में जांच कराई है।


गांव कैस्त की कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पेट में दिक्कत हो रही थी। बुखार भी आ रहा था। ऐसे में सीएचसी में जाकर दिखाया तो डॉक्टर ने सीबीसी जांच कराने की सलाह दी, बताया कि अस्पताल में सुविधा नहीं है। बाहर से जांच कराई है।


नग्ला जोर के प्रकाश चंद ने बताया कि उनकी तीन दिन से तबीयत ठीक नहीं थी। रह-रहकर बुखार आ रहा था। खांसी, जुकाम की वजह से भी बदन टूट रहा था। ऐसे में सीएचसी में दिखाया तो यहां जांच की बात कही। रुपये कम थे तो घर लौट गए। निजी लैब में जांच कराई।


चकरगनर के इस्लाम अली ने बताया कि सुबह और शाम ठंड और दोपहर में कड़क धूप के बीच दो दिनों से सिर में दर्द हो रहा था। हरारत सी लग रही थी। सीएचसी दिखाने गए तो डॉक्टर ने मौसम की वजह से वायरल का अंदेशा जताया। सीबीसी जांच बाहर से कराने को कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें