फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक नहीं होगी बिजली कटौती, विभाग ने रद की छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा दिवाली पर 24 से 26 अक्तूबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। अधिकारियों व कर्मचारियों की 31 अक्तूबर तक छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में 35 हजार ट्रांसफार्मर हैं। करीब 900 संविदा व 172 स्थायी लाइनमैन हैं। ट्रांसफार्मरों में खराबी आने पर मोबाइल ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि ट्रांसफार्मर के पास आतिशबाजी न करें।
अधिशासी अभियंता श्री प्रकाश ने बताया कि शहर में 60 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 8279561695 है। इस पर फोन कर समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें