फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच दिन बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। पांच दिन पहले जनसेवा केंद्र के संचालक से हुई सवा पांच लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। संदेह के आधार पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलत पुरा निवासी कन्हैया का इकदिल चौराहे के पास जससेवा केंद्र है। मंगलवार रात वह केंद्र बंद कर पिता के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में कथगवां रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने थैला लूट लिया था।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है। लेकिन पांच दिन बाद भी उनके हाथ खाली हैं। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने बताया कि बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है। चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें