110 कोरोना संदिग्धों के सैंपल गुरुवार को जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए।
सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि जिला अस्पताल से 57 सैंपल तथा मोबाइल वैन द्वारा 53 सैंपल सैफई भेजे गए।
बताया कि गुरुवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से 65 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 53 निगेटिव दस अंडर प्रोसिस है, जबकि दो के सैंपल दोबारा भेजे गए हैं।