फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौ डॉक्टर उपलब्ध, सिर्फ एक ने देखे 150 मरीज

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 23::::
विज्ञापन

- 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों में कोई पोस्टमार्टम ड्यूटी तो कोई कोर्ट में साक्ष्य पेश करने गए थे

संवाद न्यूज एजेंसी



बकेवर। 50 शैया अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की व्यस्तता अन्यत्र होने से मरीज परेशान हैं। बुधवार को डॉक्टरों की कमी नजर आई। डॉक्टरों में कोई कोर्ट में साक्ष्य पेश करने तो कोई पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए गया हुआ था। नौ में सिर्फ एक ही डॉक्टर ने 150 मरीज देखे।



नौ चिकित्सकों में से बुधवार को मात्र एक चिकित्सक ही मौजूद थे। सीएमएस व वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. संदीप गुलाटी मौजूद थे। वह अकेले मरीजों को देख रहे थे। अन्य कक्ष खाली पड़े थे। ऐसे में दूरदराज से आए मरीजों को भटकना पड़ा। अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर वीरेंद्र भारती ने बताया कि एक-एक ईएमओ एक मामले में न्यायालय साक्ष्य में देने गए थे। एक डॉक्टर की पोस्टमार्टम में व एक अन्य लखनऊ विभागीय कार्य से गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों व स्टाफ से नियमित आने के निर्देश दिए गए हैं और जो चिकित्सक व स्टाफ ड्यूटी पर नहीं पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी किसी भी चिकित्सक को किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें