इटावा। राजधानी में आयोजित हुए कार्यक्रम में दाऊ दयाल वर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में चारबाग स्टेशन के पास एक होटल में शैक्षिक संवाद मंच ने लोकार्पण व शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया था। इसमें उन्हें राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान -2026 से सम्मानित किया गया। (संवाद)