फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नगर पंचायत की बोर्ड बैठक फिर टली, सदस्य बोले - जानबूझकर नहीं कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक मंगलवार को एक बार फिर टल गई। बैठक कार्यवाहक ईओ/एसडीएम भरथना की अध्यक्षता में होनी थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उनकी ड्यूटी सैफई में लगी है, जिस कारण बैठक टालनी पड़ी। सदस्यों ने जानबूझकर बैठक न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अंतिम बोर्ड बैठक पांच माह पहले अक्तूबर में हुई थी। सभासदों की मांग को देखते हुए मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। सभी सभासदों को एजेंडा भेज दिया गया था। नगर में समस्याओं को देखते हुए बैठक में हंगामा होने के भी आसार थे। सभासद भी समस्याओं की सूची तैयार कर चुके थे। लेकिन बैठक वाले दिन ही इसके निरस्त होने की सूचना का एजेंडा मिला।
एसडीएम की अनुपस्थिति के कारण बैठक रद्द हो गई। सभासद (बोर्ड सदस्य) अमर सिंह, मोहम्मद कामिल, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, दोहरी दीपक राजपूत, राकेश सविता, मन्नू कठेरिया, योगेंद्र यादव का कहना है कि बैठक को जानबूझकर नहीं कराया जा रहा है। सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार है। कई महीनों से सभासद बोर्ड की बैठक की मांग करते आ रहे हैं। काफी प्रयास के बाद मंगलवार को बैठक का निर्णय लिया गया लेकिन एसडीएम के इसमें शामिल न होने को कारण बताकर बैठक टाल दी गई।
विज्ञापन

चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के कारण प्रभारी ईओ एसडीएम भरथना की दो दिन लिए ड्यूटी सैफई में लग जाने के कारण बैठक निरस्त हुई है। नगर पंचायत में कुछ महीनों से ईओ के न होने के कारण बैठक नहीं हो सकी थी। जल्द ही दोबारा बैठक का एजेंडा जारी कर बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें