फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: असलहा लेकर रुतबा दिखाने की चाह, पुलिस ने धर दबोचा

Tue, 07 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। कथा में गांव वालों के सामने असलहा लेकर रुतबा दिखाने की चाह ने तीन छात्रों को जेल का रास्ता दिखा दिया। पुलिस ने रास्ते में ही बाइक सवार छात्रों को पकड़ लिया। उनके पास से दो देसी राइफल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक बाइक सीज की है।
विज्ञापन

सैफई थाने में सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हैंवरा डिग्री कॉलेज के पास प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, एसएसआई पवन कुमार शर्मा, एसआई बृजेश कुमार व सुबोध सहाय वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम नगला छविनाथ के पास एक युवक असलहा लेकर बाइक से जा रहा है। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
उसने अपना नाम संदीप (21) निवासी नगला छविनाथ बताया। पुलिस से कहा कि उसके दो साथी रेलवे क्राॅसिंग के पास खड़े हैं। उन्हें भी पकड़ लिया गया। उनके पास से एक-एक देसी राइफल और छह कारतूस बरामद हुए। युवकों ने अपना नाम राहुल (19) निवासी नगला तिरकारावाचा और मोहित (20) निवासी नगला छविनाथ बताए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि संदीप बीएससी द्वितीय वर्ष, राहुल इंटर और मोहित 11वीं का छात्र है। तीनों युवक नगला छविनाथ गांव के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा में असलहा लेकर जा रहे थे। रुतबा दिखाने के लिए वह ऐसा करना चाहते थे। तीनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उनके पास असलहे कहां से आए, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। युवकों ने कुछ लोगों के बारे में जानकारी दी है। इनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें