फोटो संख्या 22: महिलाओं को समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देतीं कोमल नेहा। संवाद
इटावा। वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग हमेशा मुस्लिम को ही निशाना बनाते हैं। वे अपना राजनीतिक दल साधना चाहते हैं। वह यह सब मुस्लिम हित के लिए नहीं कर रहे हैं। यह बात मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रांत संयोजक कोमल नेहा ने शुक्रवार को मोहल्ला गुलाबवाड़ी जसवंतनगर में समान नागरिक संहिता को लेकर हुई बैठक में कही। जिसमें महिलाओं ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया। कोमल नेहा ने बताया कि संविधान अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता लागू करने का विवरण दिया गया है। अनुच्छेद 15 में किसी भी धर्म जाति में भेद भाव न करने का विवरण दिया गया है।
इस मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिक संहिता के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें साजिया, सानिया, नाजरीन, रिहाना, आसिफा, सबीहा, सिमरन, सितारा, अकीला, जमीला, रुखसार, रोशनी, तशनीद , तोहीद, रिहान, आरिफ आदि शामिल रहीं। महिलाओं ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए, हम सब समर्थन करते हैं। (संवाद)
..............................................
विद्यार्थियों ने ली शपथ, लगाएंगे पौधे, करेंगे संरक्षण
सैफई। वन महोत्सव अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत छिमारा के कंपोजिट विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी बसरेहर रेंज अमित कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण के जरिए ही असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित बनाया जा सकता है। हर विद्यार्थी अपने- अपने घरों पर माता-पिता से पौधरोपण करने के लिए अवश्य जोर दें।चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा आठ की छात्रा निशा ने प्रथम, कक्षा छह की भानु ने द्वितीय, कक्षा पांच की निशा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार त्रिपाठी, फॉरेस्ट सेक्शन अधिकारी श्रीनिवास पांडेय, भानु प्रताप सिंह फॉरेस्ट सेक्शन अधिकारी बसरेहर, अजीत पाल सिंह, सचिन कुमार व योगेंद्र कुमार वनरक्षक मौजूद रहे। (संवाद)