फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के भाई चुने गए सहकारी समिति के अध्यक्ष

Wed, 31 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्षों के साथ पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सैफई।  सैफई ब्लॉक में सात साधन सहकारी समितियों में सपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सहकारी समिति सैफई  में नरेंद्र विक्रम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति उझियानी पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। हैवरा समिति पर नरेश चंद्र यादव प्रधान नरोहली की पत्नी सुधा यादव निर्विरोध अध्यक्ष  चुनी गईं। चौबेपुर समिति पर कांति यादव पत्नी आदेश वीर सेक्टर प्रभारी सपा निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गनेश फौजी मोहनपुरा चुने गए। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव के भतीजे सनी यादव कुम्हावर सहकारी समिति से निर्विरोध चुने गए। हरदोई से संतोष कुमार भटपुरा से अध्यक्ष चुने गए। संतोष शाक्य ब्लाक अध्यक्ष सपा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। बुधवार को पूर्व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एस एस मेमोरियल स्कूल में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें