फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ड्यूटी से घर लौटते समय रविवार शाम को सिंचाई विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नवलपुर गांव निवासी हरिशंकर (53) सिंचाई विभाग में नलकूप ऑपरेटर थे। रविवार शाम ड्यूटी के बाद वह पैदल घर जा रहा थे। कुरसैना जमुनाबाग के पास किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जसवंतनगर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर जेब में मिली डायरी में लिखे नंबर पर परिजन को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी रामवती देवी और तीन बेटे सतीश, चेतन व सचिन सहित दो बेटी प्रिति व कीर्ति हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें