फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गर्भवती के ऊपर गिरी कच्ची दीवार, घायल

Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र के गांव मानपुरा में बारिश के बीच सोमवार देर शाम कच्चे मकान की दीवार दरकने लगी। दीवार दरकने से मकान गिरने की आशंका को भांपते हुए परिवार के सदस्य सामान को बाहर निकालने में जुटे, तब तक मकान भरभराकर ढह गया। मलबे की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला घायल हो गई। वहीं, मलबे में दबने से मकान का सारा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

मानपुरा निवासी विधवा सुषमा देवी परिवार के साथ सोमवार देर शाम कच्चे मकान के अंदर खाना खा रही थी। इसी बीच बारिश होने लगी। जिससे उनके मकान की दीवार दरकने लगी। दीवार के दरकने की आहट होने पर सुषमा देवी अपने पुत्र के साथ सामान को बाहर निकालने लगे। इसी बीच उनका मकान भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी पुत्रवधू गर्भवती सलोनी देवी (22) पत्नी तेजवीर सिंह दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गई। चीख पुकार पर परिजन व ग्रामीणों ने मसक्कत के बाद घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र ने घर में हुए नुकसान का आंकलन करते हुए पीड़ित परिवार को चार हजार रुपये की नकद आर्थिक मदद करते हुए खंड विकास अधिकारी को आवास देने के लिए पत्राचार किया है। तसीलदार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी को आवास के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें