बढ़पुरा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते सांसद प्रो राम शंकर कठेरिया। संवाद
- फोटो : ETAWAH
उदी। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल जाना। उन्होंने बढ़पुरा के ग्राम मड़ैया पछांयगाव, ग्राम बसवारा, ग्राम मड़ैया और चकरनगर क्षेत्र के खिरीटी, गुहानी, पाली में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर बसाने के लिए जगह चिह्नित की जाए।
इसका प्रस्ताव तैयार कर तीन माह में शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, भाजपा नेता विमल भदौरिया, मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, राहुल राजपूत, सदर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, एसपी सिटी कपिल देव आदि मौजूद रहे। उधर, चकरनगर विकासखंड के खिरीटी, रनिया, तेजपुरा, भरेह आदि गांव का दौरा कांग्रेसी के सचिव आशुतोष दीक्षित ने किया। इसके साथ ही रनिया और गुहानी में राशन बंटवाया। (संवाद)