फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विवाहिता की मौत पर सास-ससुर गए जेल

Fri, 05 Jan 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम रानीपुरा में महिला के जान देने के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सास-ससुर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाने में दहेज उत्पीड़न में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा निवासी राजेश कुमार गोयल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वर्षा की शादी बकेवर के विनोद कुमार के साथ 26 मई 21 को की थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसके चलते आए दिन पुत्री को शारीरिक मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसकी शिकायत पुत्री ने आकर बताई।
विज्ञापन

बताया कि तब वह अन्य रिश्तेदारो को लेकर पुत्री की ससुराल पहुंचे और ससुरालियों को समझाया, लेकिन तब भी पुत्री को परेशान करते रहे। ससुराल वालो से तंग आकर तीन जनवरी को वर्षा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की विवेचना सीओ भरथना विवेक जावला की ओर से की जा रही है। पुलिस ने ससुर विनोद कुमार व सास उर्मिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें