फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल में बंदर, मिड डे मील बनाना मुश्किल

Thu, 04 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बंदरों की वजह से मोहल्लों में लोगों के साथ स्कूलों में छात्र भी परेशान हैं। हर समय बंदरों के आने का डर लगा रहता है। बंदर झुंड में आकर मिड डे मील का सामान उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में सदर पशु अस्पताल के सामने स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बंदरों की उछलकूद लगी रहती है। यह बंदर कॉलेज परिसर में पेड़ों पर धूप में बैठे रहते हैं। बंदरों की संख्या ज्यादा होने पर कॉलेज के कर्मियों को काम छोड़कर डंडा लेकर इन्हें भगाना पड़ता है। प्रधानाचार्य अंजू श्री ने बताया कि परेशानी तब होती है जब मिड डे मील बनता है।
ऐसी स्थिति में कर्मियों को डंडा लेकर खड़ा होना पड़ता है। कमरे में घुसकर नुकसान कर देते हैं। छात्राओं को इंटरवल होने पर कमरे का दरवाजा बंद करके खाना पड़ता है। छुट्टी होने पर बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। बताया कि राहत की बात यह है कि पिछले एक साल में बंदरों ने किसी भी छात्रा अथवा स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें