जिले में पड़ने वाले हाईवे एनएच-2, एनएच-91, एनएच-92 की सुरक्षा अब कड़ी होगी। एसएसपी एन कोलांचि ने दिन और रात के समय 24 घंटे हाईवे पर पुलिस की तैनाती के संबंध में योजना तैयार की है। प्रत्येक थाने की एक पुलिस चौकी हाईवे पर बनेगी । कठफोरी बार्डर से लेकर अनंतराम बार्डर तक 75 किमी के हाईवे पर प्रत्येक 10 किमी की जिम्मेदारी एक हाईवे सुरक्षा मोबाइल की दी गई है। हाईवे सुरक्षा मोबाइल को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि प्रत्येक पांच किमी पर एक हाईवे सुरक्षा मोबाइल अवश्य रहे। एक क्रेन की भी व्यवस्था की गई है। एनएच-2 की जिम्मेदारी एएसपी रामकिशुन व ग्वालियर रोड बढ़पुरा से लेकर और चौबिया तक व इटावा से भरथना तक कन्नौज रोड की जिम्मेदारी एएसपी महात्मा प्रसाद को दी गई है।