फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अगले महीने तीन चरणों में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इटावा। जिले में टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान अगले महीन तीन चरणों में शुरू होगा। प्रथम चरण सात से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक और तीसरा चरण नौ से 14 अक्तूबर तक चलेगा।
यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने शहर के एक होटल में हुई कार्यशाला में दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, प्रतिरक्षण अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

डाॅ.श्रीनिवास ने बताया कि बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण बहुत ही जरूरी होता है। इसीलिए सघन मिशन टीकाकरण अभियान के तहत शिविर लगाकर निशुल्क टीकाकरण करवाया जाता है। टीकाकरण से वंचित और छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती का हेड काउंट सर्वे करवाकर उन्हें चिन्हित करते हुए अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा।
डब्ल्यूएचओ से डॉ. चेतन शर्मा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रमुख बिंदुओं पर स्वास्थ्य कर्मियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि टीकाकरण के ई-कवच रिपोर्टिंग के बारे में भी मुख्य रूप से सभी को सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में वीसीसीएम प्रवेश मिश्रा, एडिशनल रिसर्च ऑफिसर राजेंद्र कुमार, यूनिसेफ से अनिल तोमर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी और डब्लूएचओ टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें