फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदमाशों ने गलत किशोर को अगवा किया बाद में छोड़ा

Wed, 26 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव बहादुरपुर पड़ाव से एक ग्यारह वर्षीय किशोर का कार सवार तीन लोगों ने रविवार दोपहर लगभग दो बजे अपहरण कर लिया था। करीब तीन घंटे बाद गांव से पांच किलोमीटर दूर खंडहर पड़े भट्ठे के पास किशोर पड़ा मिला। किशोर ने बताया कि अपहरणकर्ता किसी और का अपहरण करने आए थे, लेकिन गलती से उसे उठा ले गए थे।
विज्ञापन

बहादुरपुर पड़ाव गांव निवासी किशोर की दिव्यांग मां आरती ने बताया कि उसका पति छोटेलाल ट्रक चालक है। उसका ग्यारह वर्षीय पुत्र रितिक रविवार दोपहर में लगभग दो बजे शौच करने के लिए गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो उसे पड़ोसियों की मदद लेकर खोजने का प्रयास किया।
थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी तो उसे वहां से भी भगा दिया गया। लगभग शाम साढ़े पांच बजे उसका पुत्र गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर भट्ठे के पास पड़ा मिला। उसके बाद थाना पुलिस उसके घर पर आई और खानापूरी कर चली गई।
विज्ञापन


रितिक ने बताया कि लाल रंग की कार से उतरे तीन लोगों ने उसे पकड़ा और मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर ले गए। थोड़ी दूर चलने के बाद उसमें से एक युवक ने उसका फोटो खींचकर किसी अन्य व्यक्ति को भेजा। थोड़ी ही देर बाद फोन पर बात करने के बाद वह आपस में बात करने लगे की यह वह किशोर नहीं है, जिसे उठाना था।
इसके बाद कार सवार उसे भट्टे के पास छोड़कर भाग गए। शाम करीब छह बजे किशोर अपने परिजनों से मिला। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो आसपास के सीसीटीवी खंगालकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें