फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रधान पर जानलेवा हमला कर भाई के ऊपर की लघुशंका

Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधान को पूर्व प्रधान ने जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। बचाने आए प्रधान के भाई पर पूर्व प्रधान के बेटे ने तमंचे से फायर करके मारपीट कर उसके ऊपर लघुशंका कर दी। पुलिस घायलों को मेडिकल कराकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के बीबामऊ निवासी सुबोध कुमार शंखवार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह प्रधान है। उसके विपक्षी पूर्व प्रधान उससे प्रधानी चुनाव की रंजिश मानते हैं। इसी के चलते विपक्षी व उसका बेटा अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे। इस मामले में उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
रविवार सुबह आठ बजे पंचायत भवन पर राशन कोटा की दुकान पर राशन की जानकारी करने अपने भाई विनोद के साथ गया था। तभी पहले से घात लगाए पूर्व प्रधान व उसके बेटे ने रोक कर गाली-लौज करते हुए कहा कि प्रधान बनने के बाद तेरे बहुत दिमाग खराब हो रहे हैं और बहुत शिकायतें करता है। आज तुझे जान से मार देंगे जिसके बाद उन्होंने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब भाई ने बचाने की कोशिश की तो पूर्व प्रधान के बेटे ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद विनोद जब मारपीट में जमीन पर गिर गया तो उसके ऊपर लघुशंका कर दी। प्रधान का कहना है कि घटना को आसपास के कई लोगों ने देखा लेकिन आरोपियों के डर से कोई वहां बचाने नहीं आया। घटना के बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी राजन विक्रम सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। प्रार्थना पत्र मिल गया है, जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें