सैफई। सफाई न होने की वजह से माइनर ओवरफ्लो हो रही हैं। अमरसीपुर माइनर शनिवार को ओवरफ्लो हो गई। इससे पास में स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में पानी घुस गया। गेट नंबर एक से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग की लापरवाही की वजह से सोमवार शाम तक पानी नहीं निकल सका।
माइनर में शनिवार रात करीब दो बजे तेजी से पानी आ गया। इससे सैफई मेडिकल कॉलेज परिसर जलमग्न हो गया। मरीजों और तीमारदारों को निकलना भी मुश्किल हो गया। यहां तक कि विश्वविद्यालय स्टाफ भी मुश्किल से अंदर जा सका। विश्वविद्यालय में स्थित ऑडिटोरियम व बिजली उपकेंद्र की तरफ पानी भरने से समस्या हुई। लगभग दो फुट पानी भरा होने से कई लोगों की गाड़ी पानी में फंस गई।
वहीं, कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हो गए। नहर विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई लेकिन दो दिन बाद भी समस्या बनी हुई है। कुलसचिव चंद्रवीर सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सोमवार शाम तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माइनर में आने वाले पानी को बंद करवाया है। अब धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है।
ॣबजनौर में मामले की जानकारी लेते वनाधिकारी।
ॣबजनौर में मामले की जानकारी लेते वनाधिकारी।