फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में चल रहा था अवैध खनन, एसडीएम को देख भागे माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। मानिकपुर विशु गांव के बीहड़ में सोमवार रात अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम, जिला खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ दबिश दी।
विज्ञापन

टीम को आता देखकर खनन माफिया भाग गए। एसडीएम ने एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट एडीएम को देने की बात कही है।
सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव उदी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जिला खनन अधिकारी ने फोन करके मानिकपुर विशु गांव के बीहड़ में मिट्टी का अवैध खनन होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसडीएम, खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज, चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह व सिपाहियों को लेकर खनन वाली जगह पहुंचे।
अधिकारियों और पुलिस को आता देख खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। खनन में लगे पांच वाहन सीज कर दिए गए।
सदर एसडीएम ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी इसी स्थान पर अवैध खनन की जानकारी मिली थी। पुलिस को हिदायत दी थी कि खनन न होने दे। इसके बाद भी खनन होने से पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें