फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः खनन सहायक और तीन कर्मियों को घेरकर पीटा

विज्ञापन
घायलों का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे सहायक खनन अधिकारी(बाएं से पहले)। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। इकदिल के संतोषपुर घाट पर अवैध खनन रोकने गए खनन सहायक और तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कार और बाइक से आए 20-22 लोगों ने करीब आधे घंटे तक रोके रखा। डर के कारण एक कर्मचारी सेंगर नदी में कूद गया। सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार रात को इकदिल थाने में खनन सहायक की ओर से तहरीर दी गई, तब पुलिस हरकत में आई और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

खनन सहायक विनोद राज कमल ने बताया कि शुक्रवार रात को खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने सूचना दी कि इकदिल स्थित संतोषपुर घाट में सेंगर नदी से जेसीबी की मदद से अवैध खनन हो रहा है। वह तुरंत अपने चालक अंकुर, कर्मचारी देव कुमार और गार्ड श्रीकृष्ण को लेकर कार से रवाना हो गए। संतोषपुर घाट के पास कार और बाइकों से आए 20-22 लोगों ने रोक लिया।
वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी देव कुमार खनन माफियाओं के भय के कारण सेंगर नदी में कूद गया और तैरकर फ्रेंडस कालोनी थाने की मंडी चौकी पहुंचा। वहां सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, करीब आधे घंटे तक खनन माफियाओं और उनके गुर्गों ने उन लोगों को रोके रखा। किसी तरह वह लोग वापस आए और खनन अधिकारी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार रात को इकदिल थाने में उनकी ओर से 20-22 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि खनन सहायक की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी लोग मारपीट में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें