फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली बिल जमा करने के बाद भी मीटर हटाया

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उपभोक्ता ने बिजली विभाग पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। हर महीने बिजली बिल जमा करने करने के बावजूद कनेक्शन काटने पर महिला उपभोक्ता ने आक्रोश व्यक्त किया है। विभाग की टीम केबल और मीटर समेत उखाड़ ले गई और एक लाख से अधिक का जुर्माना लगा दिया। अधिकारियों पर उन्हें व उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी व पूर्व सभासद शकुंतला देवी का आरोप है कि घर में वह और पति सेवानिवृत डिप्टी एसपी रामनाथ यादव रहते हैं। कनेक्शन उनके ही नाम से है। घर में कूलर और पंखा चलते हैं। हर महीने बिल जमा करते है, इस महीने 1158 रुपये का बिल आया है, जिसे जमा करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई 2023 है।
विज्ञापन




पति रामनाथ यादव ने बताया कि जब कनेक्शन लिया था, तब बिजली विभाग ने थ्री फेस वाली केबल डाली गई थी। अब विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि यह केबिल दो किलोवाट कनेक्शन पर मान्य नहीं नहीं है। यदि ऐसा है तो उन्हें नोटिस देते वह बदलवा देते। लेकिन उच्चाधिकारियों ने ऐसा नहीं किया और पोल से मीटर समेत केबल उखाड़ ले गए। थ्री फेस केबिल को बिजली चोरी मानते हुए एक लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिसे उन्होंने 50 हजार रुपये स्टेट बैंक में जमा कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन



अभियान के दौरान खुद टीम का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में गड़बड़ी नहीं हो सकती। केबल में कई जगह टेप लगा था। इसी के तहत कार्रवाई की गई। उपभोक्ता ने 50 हजार रुपये जमा कर दिए हैं उनका मीटर लगवा दिया है।-श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें