इटावा। विद्युत समाधान सप्ताह के पहले दो दिन आईं 77 में से 47 शिकायतों का समाधान हो चुका है। जबकि, 30 शिकायतों का समाधान होना रह गया है। जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका है, उनमें ज्यादातर मीटर की खराबी को लेकर हैं।
समाधान सप्ताह 19 सितंबर तक सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक 33 केवी उपकेंद्रों पर आयोजित होगा। अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया कि समाधान सप्ताह में ज्यादातर शिकायतें बिलिंग व मीटर की खराबी को लेकर आ रही हैं।
इनमें से सिर्फ मीटर बदलने संबंधी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। इसकी वजह मीटर उपलब्ध न होना है। अधिशासी अभियंता मीटर राहुल कुमार ने बताया कि मीटर खत्म हो चुके हैं। दो चार दिन में उनके कार्यालय को मीटर मिल जाएंगे।