फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेरठ ने कानपुर को 80 रन से हराया...

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी स्पोर्टस विंग की ओर से शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच मेरठ व कानपुर के बीच हुआ। इसमें मेरठ ने कानपुर को 80 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्यन यादव ने गेंद खेलकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 195 रन बनाए। ऋतुराज ने 66, सूर्या ने 27 रन बनाए। कानपुर की ओर से विनायक व सौरभ ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में कानपुर की टीम 115 रन बनाकर आउट हो गई। शुभ ने तीन, ऋतुराज ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग इमरान फिरोजाबादी व अमित यादव ने की। स्कोरिंग जीतू यादव ने व कमेंट्री शफीक खान ने की। मैन ऑफ द मैच ऋतुराज को चुना गया।
विज्ञापन

विंग के जिलाध्यक्ष इरशाद मेव, संयोजक जावेद अख्तर आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान सलीम हुसैन, असद रहमान, सोनू दिवाकर व बल्लू चौधरी आदि उपस्थित रहे। संचालन गुलजार गामा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें