फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फफूंद तक मेमू शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार दोपहर इटावा से फफूंद जाने वाली स्पेशल मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि अब इटावा और आसपास के लोगों को उज्जैन जाने के लिए सीधी ट्रेन मिलने का रास्ता भी खुल गया है। इस मुद्दे को संसद में उठाया था। रेल मंत्री से बातचीत भी की। लोकसभा चुनाव से पहले यह ट्रेन इटावा से चलने लगेगी। सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कानपुर से फफूंद तक चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार इटावा तक हो चुका है। जनता की मांग थी कि आगरा-इटावा मेमू को फफूंद से चलाया जाए। छोटे स्टेशनों के लोगों की परेशानियों को देखते हुए इस ट्रेन का विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का लाभ उन मरीजों और गरीबों को मिलेगा जो इलाज के लिए आगरा जाते हैं। छोटे दुकानदार और व्यापारी भी लाभान्वित होंगे।
सांसद ट्रेन से फफूंद तक गए। उनके साथ एडीआरएम जनरल संजय सिंह, डिप्टीसीएम टूंडला अमित सुदर्शन, डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह मौजूद रहे। इटावा स्टेशन पर ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर एडीएन रंजीत राम,स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, सीआईटी वेदवती,सीएमआई नरेश मीना आदि अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी मानू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भरथना में भी ट्रेनों के ठहराव का प्रयास
भरथना। इटावा-फफूंद मेमू के दोपहर सवा एक बजे भरथना पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर सांसद का स्वागत किया। उन्होंने लोगों को कोरोना काल से बंद चल रहीं ट्रेनों को जल्द भरथना स्टेशन पर रुकवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोगों ने जताई खुशी
शहर के पचराह निवासी इकरार ने बताया कि फफूंद तक ट्रेन के चलने से बड़ी राहत मिली है।
यह काम बहुत अच्छा हुआ। अगर उज्जैन की भी ट्रेन चलने लगे तो और आसानी हो जाएगी। अभी पहले भिंड जाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें