फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली मामलों में खुद करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मामूली शिकायतों का दोनों पक्ष आपस में संवाद कर समाधान करने का प्रयास करें। ताकि उन्हें मुख्यालय तक दौड़ न लगानी पड़े। यह बात शनिवार को थाना दिवस में पहुंचे डीएम अवनीश कुमार राय ने कही।
विज्ञापन

थाना दिवस में पहुंचे डीएम और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सैफई थाने में लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम के समक्ष दो शिकायतें आईं। इनमें से एक का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। दूसरी के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामलों का गुणवत्तापरक तरीके से जांच करके उनका निस्तारण करें। समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। जिन मामलों का समाधान हो सकता है, उन्हें अधिक समय तक न लटकाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन ने विश्वास बढ़े। वहीं एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने महिलाओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर एसडीएम जोत्सना बंधु, सीओ नागेंद्र चतुर्वेदी, सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह व वैदपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव मौजूद रहे।
उधर, इकदिल थाने में दो प्रार्थना पत्र आए। दोनों मामलों में अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें