फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार पलटने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Mon, 18 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बलभद्रपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई बैरिकेडिंग में फंस गई। कार सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला झंडा निवासी महेश चंद्र यादव का बेटा प्रदीप कुमार यादव (28) मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के असरोई गांव में मेडिकल स्टोर किए था। वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बलभद्रपुर गांव के पास पहुचे थे। वह टिमरुआ से चौबिया की तरफ जा रहे थे तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई बैरिकेडिंग में फंस गई। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हवाई पट्टी पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शादी दो साल पहले ही हुई थी जिसके एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। हादसे के बाद पत्नी प्रीति सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें