फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती भाजपा की बी टीम : प्रो. रामगोपाल

Tue, 02 May 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मायावती भाजपा की बी टीम हैं। यह बात शनिवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कही। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सैफई स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव पर चर्चा के लिए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा शासन में नगर पालिकाओं में बहुत काम हुए थे। अब जिधर देखो गंदगी और पानी की समस्या है।
लोगों को उम्मीद है कि अगर सपा उम्मीदवार जीतेंगे तो व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। कहा कि सपा सभी जगह चुनाव जीतेगी। इटावा सदर सीट से मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काटे जाने पर कहा कि ज्यादा मजबूत प्रत्याशी का टिकट जब कटता है, वहां नुकसान होने की आशंका होती है।
विज्ञापन

मायावती की पार्टी से अधिक मुस्लिम प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 30 से 40 सीटें भी मिल जाएं, तो बड़ी बात है। यह वहां के आम लोगों का मत है।
सांसद मुख्तार अंसारी के सवाल पर कहा कि कुछ मुकदमे गंभीर होते हैं, उस पर नहीं बोलना चाहिए। न्यायालय से जुड़ा मामला है। अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर गाना वायरल होने के सवाल पर कहा कि जब भाजपाइयों के पास कुछ नहीं होता है तो वह इस तरीके की बातें करते हैं। गेरुआ वस्त्रों में मुख्यमंत्री जो भाषा बोलते हैं, वह किसी संत की नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें