फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मिला मवेशी का शव, रिपोर्ट सीडीओ को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसो गोशाला से बदबू आने की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्हें गोशाला में एक गोवंश का शव मिला। गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भी भेजी है।
विज्ञापन

गोशाला में शव सड़ने की गंद आने पर गांव के कुछ लोगों ने एसडीएम को फोन कर शिकायत की थी। इस पर शुक्रवार को एसडीएम मलाखान सिंह ने प्रभारी बीडीओ सत्यम, सीओ राकेश वशिष्ठ के साथ निरीक्षण किया। गोशाला में कोई केयरटेकर नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा था कि गोवंश दो से तीन दिन पहले मर है। उन्होंने पशुशाला के अंदर ही गड्ढे में शव को दफन कराया। एक गोवंश का शव गोशाला के पास जंगल में भी पड़ा मिला। एसडीएम ने बताया कि जांच पड़ताल की है। गोशाला में काफी अव्यवस्था हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें