इटावा। राम मंदिर उद्घाटन को लेकर राम के चरणों में चढ़ने वाले फूल भी महंगाई से इतराने लगे हैं। फूलों के दाम दोगुना से ज्यादा बढ़ गए। गेंदा, गुलाब, गुलदावरी सहित अन्य फूल महंगे हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 18 क्विंटल से अधिक फूलों की बिक्री की गई। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद दुकानों से फूल गायब हो गए।
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले के 50 फूल विक्रेताओं ने 18 क्विंटल गुलाब और गेंदा के फूल मंगवाए थे। सुबह 12 बजे से ही फूलों की कमी के कारण दुकानदारों ने इनकी दरों में दोगुने से अधिक वृद्धि कर दी। फिर भी दो बजे तक दुकानों से फूल गायब हो गए। 70 से 90 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गेंदा 200 रुपये बिका। वहीं 150 से 200 रुपये प्रति किलो वाला गुलाब 500 रुपये बेचा गया। उसके बाद भी दोपहर के बाद लोगों को पूजा के लिए फूल उपलब्ध नहीं हो पाए। विकल्प के रूप में शहर के लोगों ने रेडीमेड माला और फूलों का सहारा लिया। दुकानदार पंकज सैनी ने बताया कि उम्मीद से बहुत ज्यादा बिक्री हुई। ऐसी बिक्री दिवाली सहित सहालग के समय भी नहीं होती थी। फूल विक्रेता मुईन ने बताया कि पहली बार जिले में इतनी मात्रा में फूलों की बिक्री हुई है। दोपहर के बाद शहर की किसी दुकान पर गुलाब और गेंदा के फूल नहीं दिखाई दिए।
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद
सराफा बाजार के हलुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ करते भक्त। संवाद