फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खाद की रैक पहुंची, बकेवर को मिलेगी 45 टन डीएपी

Sat, 25 Nov 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। तीन दिन देरी के साथ शुक्रवार को डीएपी की रैक इटावा पहुंची है। अब खाद समितियों पर पहुंचाई जा रही है। बकेवर की समिति पर 45 टन डीएपी पहुंचाई जाएगी। शनिवार को खाद पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से जनपद में डीएपी खाद की रैक न पहुंचने से समूचे जनपद के किसानों को गेहूं की फसल की बुआई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बकेवर सहकारी समिति व महेवा ब्लॉक की सहकारी समितियों में करीब 25 दिन से डीएपी खाद नहीं भेजी गई थी। किसानों ने जब एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह से समस्या बताई तो एआर ने तीन दिन पहले 15 टन तीन सौ बोरी डीएपी खाद बकेवर समिति पर भिजवाई थी।
जो मात्र तीन घंटे में बंट गई थी। एक सैकड़ा से भी अधिक किसान बिना डीएपी खाद लिए ही लौट गए थे। किसान गेहूं की बुआई के लिए परेशान हैं। उन्हें बुआई के लिए डीएपी नही मिल रही है। मंगलवार को गुजरात से आने वाली रैक शुक्रवार को पहुंच सकी।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि डीएपी की रैक शुक्रवार को आ गई है। सभी खाद केंद्रों पर तत्काल डीएपी खाद भेजने के निर्देश दिए गए हैं। खाद भेजी जा रही है। बकेवर समिति पर नौ सौ बोरी के करीब 45 टन डीएपी खाद तत्काल भेजी जा रही है। महेवा ब्लॉक के अन्य समितियों पर डीएपी खाद भेजी जा रही है। किसानों को खाद की कोई कमी नहीं हैं। 25 दिन तक बकेवर में डीएपी क्यों नहीं भेजी गई थी, इसका पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें