फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मानसी दुबे ने जीता मिस यूपी का खिताब

Tue, 18 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फिरोजाबाद में मॉडलिंग और डांसिंग का फाइनल हुआ। इसमें इटावा की मानसी दुबे ने मिस यूपी का खिताब जीता।
विज्ञापन

मिस यूपी फिनाले में नेहा जैन प्रथम रनरअप, संस्कृति कश्यप द्वितीय रनरअप रहीं। ईशाना तिवारी किड्स यूपी, कृष्णा शर्मा प्रथम रनरअप, सिद्धि गुप्ता द्वितीय रनरअप बनीं। सिद्धार्थ कपूर मिस्टर यूपी, विशाल सिंह रनर अप, निखिल सिंह द्वितीय रनर अप रहे। डांस में वासु ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय, हर्ष पटेल ने तृतीय पुरस्कार जीता। गौरव प्रतिभा फाउंडेशन की ओर से पालीवाल ऑडिटोरियम फिरोजाबाद में आयोजित हुए फाइनल में इटावा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अजय पाल सिंह ने किया। डॉ. मयंक भटनागर, कल्पना राजौरिया, शशिकांत शर्मा, सौरभ लहरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष आशू उपाध्याय, उपाध्यक्ष निकी सिंह, मनोज शर्मा उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि जो यहां से जीतकर जाएंगे, उन्हें ब्रजवुड इंडस्ट्री के माध्यम से एल्बम साॅंग व फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में साबी पूनिया, अंकिता परिहार व इटावा जीएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज की डायरेक्टर नमिता तिवारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें