फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरेह थाना क्षेत्र के बीहड़ी में बसे हरौली बहादुरपुर गांव निवासी युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरौली बहादुरपुर गांव निवासी किसान मुन्नालाल का 18 वर्षीय बेटा मंचू उर्फ हिमांशु शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देखकर दोस्तों ने शोर मचाया। सूचना पर थाना से उप निरीक्षक अहिबरन सिंह भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर हिमांशु को पानी से बाहर निकाल लिया। उसे सीएचसी राजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने पर शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भरेह थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें