फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सोशल साइट पर लाइव फंदा लगा दी जान

Wed, 19 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी कर रहे रमायन गांव के युवक ने सोशल साइट पर लाइव आकर फंदा लगा लिया। करीब तीन मिनट के वीडियो में वह देखते ही देखते फंदे पर झूल गया। सूचना पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन गुरुग्राम बेटे का शव लेने गए हैं। रमायन गांव निवासी आनंद प्रकाश शाक्य का बेटा अश्वनी उर्फ मोंटी (20) पिछले कुछ माह से गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था। सोमवार शाम को परिजनों को किसी ने जानकारी दी उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जान दे दी है।
विज्ञापन

घटना का वायरल वीडियो लगभग तीन मिनट का है। इसमें युवक कमरे में है। बोतल में कुछ पी रहा है। वह बहुत दुखी है। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते बिना कुछ बोले वह पंखे पर लटक जात है। वीडियो देखकर परिजन गुरुग्राम रवाना हो गए। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना से मां रूपरेखा, दो भाई राहुल, शशांक व बहन राखी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें