फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कर्ज में डूबे युवक का पत्नी से हुआ विवाद, दोनों ने दी जान

Sun, 12 Mar 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। भरथना के दासीपुरा गांव में कर्ज में डूबे युवक का शनिवार रात पत्नी से विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव देखकर युवक ने भी घर से कुछ दूर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर सीओ और भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
दासीपुरा निवासी राजू (39) के पास करीब पांच बीघा जमीन थी। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लेकर उसने चार लाख रुपये खर्च कर डाले। रिश्तेदारों और मित्रों से भी करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था। कर्ज अदा न कर पाने के कारण लोग उससे तकादा कर रहे थे। इसको लेकर राजू का पत्नी शिखा देवी (36) से विवाद होता रहता था। शनिवार रात दोनों के बीच बहस हुई तो राजू घर से चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो देखा कि शिखा फंदे से लटकी है। सांस चलने की उम्मीद से उसने शिखा को फंदे से उतारा लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। वह शव कमरे में ही छोड़कर चला गया। घर से करीब 200 मीटर दूर पिता के अंत्येष्टि स्थल के पास लगे पेड़ से लटककर राजू ने भी जान दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राजू का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सीओ विवेक जावला, कोतवाल विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी आ गई। साक्ष्य जुटाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। राजू के दो बेटे विक्रम (10) और सुधाकर (7) हैं। विक्रम नगला बनी गांव निवासी मौसा राजू घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना के वक्त सुधाकर दूसरे कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

सीओ विवेक जावला ने बताया कि राजू पर कर्ज होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर दंपती के बीच शनिवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने फंदा लगा लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें