फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बांका मारकर युवक की हत्या

Thu, 23 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थानाक्षेत्र के गांव नगला चित्त में बुधवार रात युवक को घर में खींचकर तीन लोगों ने बांका से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच में आठ माह पुराने विवाद में वारदात की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एएसपी ग्रामीण और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव नगला चित्त निवासी राजेश (28) पूना के एक होटल में काम करता था। होली की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार को गांव से जवारे निकल रहे थे, इसी में शामिल होने के लिए राजेश भाभी कांती के साथ घर से निकला था। कांती ने बताया कि वह लोग कुछ ही दूर गए थे कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दो बेटों के साथ मिलकर राजेश को घर में खींच लिया। उसने शोर मचाकर जब तक आसपास के लोगों को बुलाया तब तक आरोपियों ने गर्दन पर बांका मारकर राजेश को मौत के घाट उतार दिया और भाग गए।
घटना की जानकारी राजेश के परिवार को हुई तो मौके पर पत्नी आरती व मां उमादेवी पहुंच गईं। सूचना पर भरथना थानाध्यक्ष रणबहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ ही देर में एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एएसपी ग्रामीण सतपाल सिंह भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव आरोपियों के घर में पड़ा मिला।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गांव के शिवाजी ने बेटे मनोज और संजीव के साथ मिलकर वारदात की है। बांका को खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए हैं। इनकी तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। करीब आठ माह पहले शराब पीने के दौरान इन लोगों में विवाद हुआ था। इसी को लेकर यह घटना किए जाने की जानकारी पता चली है। आरोपी शिवाजी और मृतक राजेश दूर के रिश्ते में चाचा-भतीजे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें