फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 04 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। क्षेत्र के गांव लोहा में सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज होने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

लोहा निवासी अंकित यादव (22) पुत्र परशुराम यादव गांव के पास ही दूध डेयरी चलाता था। करीब पांच माह पहले उस पर बसरेहर थाने में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी तारीख करके घर आया था। इसके बाद से वह खासा परेशान था। देर शाम वह घर के अंदर कमरे में चारपाई पर जाकर बैठ गया और फिर तमंचा गले से सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार और आसपास के लोग आ गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
सैफई थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया है कि वह मुकदमे को लेकर काफी परेशान रहता था। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया कि मौके पर तमंचा मिला है। मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। युवक के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चार्जशीट लगाई गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें