फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास साइकिल सवार मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे इकदिल थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी प्रवीन कुमार (30) मजदूरी करने इटावा जा रहा था। पिलखर के पास हाईवे पर औरैया की तरफ से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय प्रवीन की सांसें थम गईं। पिता वाल्मीकि ने बताया कि प्रवीन के परिवार में दो बच्चे बेबी (10), भानु प्रताप (12) व पत्नी बबली है। हादसे के बाद मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें