फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के टावर से फंदे पर लटका मिला युवक शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तिजौरा गांव में एचटी लाइन के टावर से मंगलवार सुबह युवक का शव लटका मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलरई के नगला विशुन गांव निवासी सुनील कुमार (27) सोमवार रात शौच के लिए खेत गया था। पिता सुंदर सिंह ने बताया देर रात तक वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह तिजौरा गांव में शव लटका होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो बेटे का शव टावर से अंगोछे के सहारे लटका था। बलरई इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चल सकेगा। ग्रामीणों और युवक के साथ उठने बैठने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें